Aadhar Card Bank Account Se Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें | दोस्तों सभी बैंकिंग सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंचने के लिए और प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण, पेंशन और छात्रवृति जैसे विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन लेने के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन अभी तक बहुत सारे नागरिको को इसके द्वारा मिलाने वाले लाभ को जानकारी नहीं है
अगर आपका भी आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आपको आगे चलकर कई दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योकि आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर सके | इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने का महत्व क्या है ?
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करके डिजिटल भुगतान को सहज और सुविधाजनक बनाया जा सकता है |
- इससे केवाईसी प्रक्रिया सरल हो जाती है जिससे आपको आसानी से किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है |
- इससे कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है और इससे किसी भी व्यक्ति के पहचान और पते का प्रमाण मिल सकता है |
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करके आधार-सक्षम भुगतान प्रणालियो यानि की EPS में पिन और पासवर्ड याद रखने की जरुरत नहीं होती है |
- इससे वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है |
आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट के साथ लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आप सभी को नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा , इसके लिए लॉगिन पोर्टल पर आकर यूजर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- इसके अतिरिक्त आपको ऑफलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने बैंक शाखा का दौरा करने की आवश्यकता हो सकती है |
- एक बार लॉगिन करने के बाद ” आधार लिंकिंग ” के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको अपने 12 अंको के आधार कार्ड नंबर को उस खास फिल्ड में सटीकता से दर्ज करना होगा |
- स्क्रीन पर प्रदर्शित आधार कार्ड विवरणों की सावधानी से समीक्षा करना है और सुनिश्चित करना है की वे आपके बैंक अकाउंट की जानकारी के साथ मेल खाते है |
- आप सभी को अपने आधार कार्ड से लिंक अपने मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम-पासवर्ड प्राप्त होगा | अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपको इस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- ओटीपी को सफलतापूर्वक सत्यापित करने के बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा | आपको पुष्टि सन्देश प्राप्त होगा |
आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के फायदे
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक होने से खाता खोलने की प्रक्रिया सहज हो जाती है और न्यूनतम दस्तावेज सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकता है |
- इससे बैंक अकाउंट अधिक सुरक्षित हो जाता है और देश में कही से भी खाताधारकों तक पहुंचा जा सकता है |
- विभिन्न सरकारी पेंशन, कल्याणकारी निधि, छात्रवृति आदि के लिए आवेदन की प्रक्रिया आसान हो जाता है |
- आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से आपको सरकारी लाभ आसानी से मिल जाते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट के साथ लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |