Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश के कमजोर और गरीब लोगो को एक मुफ्त स्वास्थ्य बिमा प्रदान करने के लिए शुरू की है इस योजना से भारत का राष्ट्रिय स्वास्थ्य प्राधिकरण लगभग 50 करोड़ लोगो को 5 लाख रुपये तक का फ्री स्वास्थ्य बिमा प्रदान करता है | आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई करके सभी नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते है | आयुष्मान कार्डयोजनाा में आवेदन करने के बाद नागरिक आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके

इसका इस्तेमाल आयुष्मान भारत योजना हॉस्पिटल लिस्ट में शामिल किसी भी हॉस्पिटल में जाकर अपना फ्री का इलाज करवा सकते है | इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए NHA ने आयुष्मान भारत डिजिटल मशीन की शुरुआत की है इस डिजिटल मशीन के तहत नागरिको का ABHA Card बनाया जा रहा है | इस कार्ड में आपके स्वास्थ्य से जुडी सभी रिकॉड शामिल किये जाएंगे | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | इसके लिए आप सभी को इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

दोस्तों आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसे राष्ट्रिय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जारी किया गया है | आयुष्मान कार्ड में 12 अंको का एक यूनिक नंबर होता है जिसकी मदद से लाभार्थी परिवार आयुष्मान कार्ड हॉस्पिटल लिस्ट में शामिल किसी भी अस्पताल में जाकर 5 लाख रुपये तक का फ्री में इलाज प्राप्त कर सकते है | इस कार्ड में परिवार के मुखिया का नाम और उनके परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भी शामिल होती है | PMJAY भारत सरकार के दवारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बिमा योजना है जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बिमा प्रदान किया जाता है | अगर आपका परिवार भी आर्थिक रूप से कमजोर है और BPL श्रेणी के अंतर्गत आता है तो आप भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है | आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार ने 10 करोड़ गरीब परिवारों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज क्या है ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है :-

  1. आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है
  2. परिवार के सदस्यों की जानकारी के लिए राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए
  4. जन्म प्रमाण पत्र आयु सत्यापन के लिए
  5. पते का प्रमाण : बिजली बिल, पानी बिल या अन्य सरकारी दस्तावेज
  6. आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अगर है तो
  7. पैन कार्ड
  8. बैंक पासबुक
  9. पासपोर्ट साइज फोटो

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए सरकार ने कुछ मानदंड तय किए है | ये मानदंड ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो के लिए अलग – अलग है :-

ग्रामीण क्षेत्रो के लिए पात्रता 

  1. कच्चे घर में रहने वाले परिवार
  2. 16-59 साल की आयु के बिना किसी वयस्क सदस्य वाले परिवार
  3. अनुसूचित जाती/ जनजाति परिवार
  4. विकलांग सदस्य वाले परिवार
  5. भूमिहीन परिवार जो मैनुअल मजदूरी से आय अर्जित करते है |

शहरी क्षेत्रो के लिए पात्रता 

  1. घरेलु कामगार
  2. मजदूर और कारीगर
  3. रेहड़ी- पटरी वाले
  4. मोची, धोबी, रिक्शा चालक
  5. कूड़ा बीनने वाले
  6. निर्माण श्रमिक और प्लंबर

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने वेब ब्राउजर में pmjay.gov.in टाइप करना होगा और एंटर करना होगा |
  2. यह आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट है |

स्टेप 2 : “Am I  Eligible” पर क्लिक करें 

  1. आधिकारिक वेबसाइट होम पेज पर आपको “Am I  Eligible” या ” क्या मैं पात्र हूँ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  2. यह आपको पात्रता जाँच पेज पर ले जाएगा |

स्टेप 3 : अपना राज्य चुनें 

  1. ड्रॉप- डाउन मेनू से आपको अपने राज्य का चयन करना होगा |
  2. प्रत्येक राज्य के अपने पात्रता मानदंड हो सकते है |

स्टेप 4 : आधार नंबर दर्ज करें 

  1. अब आपको अपने 12 अंको के आधार कार्ड के नंबर को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा |
  2. और आपको सुनिश्चित करना होगा की आप सही नंबर दर्ज कर रहे है की नहीं |

स्टेप 5 : कैप्चा कोड भरें 

  1. सुरक्षा उद्देश्यों के लिए दिए गए कैप्चा कोड को आपको दर्ज करना होगा |
  2. यह मानव और बॉट के बिच के अंतर करनेमे मदद करता है |

स्टेप 6 : सबमिट पर क्लिक करें 

  1. सभी जानकारी को भरने के बाद आपको “सबमिट” या “जमा करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  2. सिस्टम अब आपकी पात्रता की जाँच करेगा |

स्टेप 7 : परिणाम की जाँच करें 

  1. आपकी पात्रता का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा |
  2. अगर आप पात्र है तो आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश दिए जाएंगे |

स्टेप 8 : दस्तावेज अपलोड करें 

  1. अगर आप पात्र है तो आपको कुछ दस्तावेजों को अपलोड करने होंगे |
  2. इसमें आपको अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हो सकते है |

स्टेप 9 : आवेदन जमा करें 

  1. सभी आवश्यक जानकारी को भरने के बाद और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको अपना आवेदन जमा कर देना होगा |
  2. उसके बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगा जिसे भविष्य के सन्दर्भ के लिए आपको सेव कर लेना होगा |

स्टेप 10 : आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें 

  1. आपका आवेदन स्वीकृत होने के  बाद आप अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
  2. आपको इसे अपने स्मार्ट फ़ोन में सेव कर लेना होगा या प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रख देना होगा |

ऊपर बताए गए इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप सभी आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा अपने आधार कार्ड  से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते  है और इसका लाभ भी उठा सकते है |

आयुष्मान कार्ड का लाभ क्या है ? 

दोस्तों अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाते है तो इसके बहुत सारे फायदे है जो की, इस प्रकार से है :-

  1. व्यापक स्वास्थ्य कवरेज : प्रति परिवार पारी वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बिमा
  2. व्यापक बीमारी कवरेज : 1,400 से अधिक बीमारियों और प्रक्रियाओं का कवरेज |
  3. परिवार आधारित कवरेज : परिवार के सभी सदस्यों को एक ही कार्ड के तहत कवर किया जाता है |
  4. कैशलेस इलाज : मान्यता प्राप्त अस्पतालों में बिना किसी नकद भुगतान के इलाज
  5. दवाओं का कवरेज : इलाज के दौरान आवश्यक दवाओं का खर्च भी शामिल है |
  6. प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च : अस्पताल में भर्ती होने से पहले और उसके बाद के खर्चो को भी कवर किया जाता है |
  7. फॉलो-अप केयर : इलाज के बाद की देखभाल के खर्चो को भी शामिल किया जाता है |
  8. 24×7 हेल्पलाइन : किसी भी समस्या या जानकारी के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध |
  9. पैन-इंडिया कवरेज : देश भर के किसी भी मान्यता प्राप्त अस्पताल में इलाज की सुविधा
  10. डायग्नोस्टिक टेस्ट : जाँच और परिक्षण के खर्चो को भी कवर किया जाता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |