Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड इ अयुशमन कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब और जरूरतमंद लोगो को फ्री स्वास्थ्य बिमा प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है | आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा कवर मिलता है | इस योजन का एक प्रमुख हिस्सा है जो लाभार्थियों को अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करता है |

पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगो को सरकारी कार्यालयों या कॉमन सर्विस सेंटर जाना पड़ता था लेकिन अब तकनीक के विकास के साथ यह प्रक्रिया बहुत ही आसान हो गई है | अब आप अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल फ़ोन से आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके और इसका लाभ उठा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card आधार कार्ड

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां पर “Ayushman App” लिखकर सर्च करना होगा और उसे डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और लॉगिन के सेक्शन में जाकर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
  3. उसके बाद आपको आधार ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा | इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा |
  4. ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करने के बाद आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको अपनी जानकारी और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
  5. अब आपको यहां पर अपने आधार कार्ड की जानकारी को दर्ज करना होगा और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपके सामने राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी आ जाएगी | आप जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है उसके नाम के आगे एक्शन के साथ E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुल जाएगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा तो इसमें आपको अपनी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  8. सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको तत्कालीन फोटो अपलोड करना होगा |
  9. उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  10. सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन कर तैयार हो जाएगा जिसमे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |