PhonePe Account Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों फ़ोन एक मोबाइल पेमेंट ऐप है जिसका इस्तेमाल मनी ट्रांसफर करने, बिल भुगतान, रिचार्ज के लिए किया जा सकता है | यह प्रीपैड डिजिटल वॉलेट की सर्विस भी अपने ग्राहकों को मुहैया करता है जिससे आप तुरंत भुगतान कर सकते है | फ़ोन पे पेटीएम वॉलेट से थोड़ा अलग है यह पेमेंट करने के लिए ग्राहक के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करता है यानि की ग्राहक को फ़ोन पे वॉलेट में मनी एड करना नहीं पड़ता है
क्योकि यह डिजिटल बटुआ बैंक अकाउंट से लिंक्ड होता है | मगर इन सभी सेवाओं का लाभ आप तभी ले सकते है जब आपके मोबाइल फ़ोन में फ़ोन पे ऐप इनस्टॉल होगा और आपने फ़ोन पे अकाउंट बनाया हुआ है | अगर आप अभी तक फ़ोन पे अकाउंट नहीं बनाया है और फ़ोन पे ऐप का इस्तेमाल करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से फ़ोन पे अकाउंट बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

फ़ोन पे क्या है ?
दोस्तों फ़ोन पे एक भुगतान करने वाला ऐप है जिसका उपयोग वर्तमान समय में बहुत प्रकार के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए किया जाता है जैसे की मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, ऑनलाइन पेमेंट आदि के लिए फ़ोन पे का उपयोग करके पेमेंट किया जा सकता है | वर्तमान समय में अनेक भुगतान करने वाले ऐप में से लोग सबसे ज्यादा इसी एप्लीकेशन का उपयोग करते है यह सबसे पॉपुलर भुगतान करने वाला एप्लीकेशन है |
फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप भी फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आप सभी को अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां से PhonePe App को अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लेना होगा |
- डाउनलोड करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और अपने उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है |
- उसके बाद आपको प्रोसीड वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आप डायरेक्ट होम पेज पर आ जाएंगे तो सबसे पहले आपको लोकेशन सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा उसके द्वारा आपको लोकेशन को सेट करना होगा |
- उसके बाद होम पेज पर ही अकाउंट जोड़ने के लिए Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अनेक बैंक आ जाएंगे, अब आपका खाता जिस भी बैंक में है आपको उसे सेलेक्ट कर लेना होगा |
- उसके बाद ऑटोमेटिक प्रक्रिया के द्वारा आपके बैंक खाते को मोबाइल नंबर की सहायता से डिटेक्ट किया जाएगा | बैंक खाते को डिटेक्ट करने के बाद आपको प्रोसीड टू एड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको एटीएम कार्ड की जानकारी को दर्ज करना होगा तथा कंटीन्यू वाले ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके 4 या 6 अंको का यूपीआई पिन दर्ज कर देना होगा और उसके बाद आपको कन्फर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- इतनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका अकाउंट बन कर तैयार हो जाएगा, फिर आप अपने आवश्यकतानुसार फ़ोन पे का उपयोग कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को जानकारी दिए है की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने हर बैठे ही फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |