Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बिमा योजना है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है | हाल ही में सरकार ने इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है |
अब लोग अपने आधार कार्ड का उपयोग करके घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है | यह नई प्रक्रिया न केवल आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाती है बल्कि यह सुनिश्चित करती है की अधिक से अधिक पात्र लोग इस योजना का लाभ उठा सके | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को आपको पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवा सके और इसका लाभ उठा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड के लाभ
- इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रूपए तक का सालाना फ्री इलाज दिया जाता है और इस योजना के अंतर्गत निजी एवं सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध होती है |
- अस्पताल में भर्ती होने से पहले एवं डिस्चार्ज के बाद भी चिकित्सा खर्च योजना के तहत कवर किया जाता है | सर्जरी, दवाइयां, ICU या डायग्नोस्टिक टेस्ट जैसी सेवाएं इस योजना में शामिल है |
- इसमें देश भर के हाजाओ हॉस्पिटलों को पैनल में शामिल किया गया है जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबी दुरी तय करने की जरुरत नहीं होती है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन सेक्शन में Beneficiary के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको आधार कार्ड आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा और ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा |
- अब आपको इस डैशबोर्ड में अपनी व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी दिखाई देगी | जिस व्यक्ति का आप आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है उसके नाम के आगे Action में E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपनी सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- प्रक्रिया पूरा होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है और उसका प्रिंट निकलकर सुरक्षित रख सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करने अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |