Aadhar Card Se Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Se Mobile Number Link Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है | आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने एक महत्वपूर्ण कदम है जो आपके आधार कार्ड को सुरक्षित और उपयोगी बनता है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवा सके |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड क्या है ? 

आधार कार्ड एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो हर एक व्यक्ति की पहचान को दर्शाता है | आधार कार्ड में व्यक्ति का नामा, पता, जन्मतिथि, फोटो, फिंगरप्रिंट इत्यादि जैसी जानकारियां होती है | आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम आसान है यहां तक की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी हमें आधार कार्ड देना होता है तो इससे आप अंदाजा लगा सकते है की आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक क्यों करवाना चाहिए ? 

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने से आपके कई काम आसानी से ऑनलाइन ही हो जाते है | अगर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा तो कोई भी ऑनलाइन काम के लिए आपको इधर – उधर भागदौड़ करना पड़ेगा जो काम घर बैठे होता है उस काम के लिए आपको बहार निकलना पड़ेगा जैसे की आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है | अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा तो आपको CSC सेंटर या आधार सेवा केंद्र जाकर आधार कार्ड को डाउनलोड करवाना होगा | इसलिए आज के समय में अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक करवाना अति आवश्यक है |

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. ऑफिशल वेबसाइट पर आने के बाद आपको वहां पर एक Service Request का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और उसके अंतर्गत आपको दो ऑप्शन मिलेगा उनमे से आपको किसी एक पर क्लिक करना होगा |
    1. IPPB Customer : अगर आपका पासबुक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है तो आपको इस ऑप्शन का चयन करना होगा |
    2. Non-IPPB Customer : अगर आपका पासबुक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नहीं है तो आपको इस ऑप्शन को चुनना होगा |
  3. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको बहुत सारा ऑप्शन मिल जाएगा जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको नीचे में एक फॉर्म मिलेगा आपको उस फॉर्म में जो विवरण मांगा जाएगा आपको उस सभी विवरण को सही से दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  5. उसके बाद आपके आस पास के पोस्ट मास्टर आपके घर पर आएंगे और आकर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर देंगे |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल  नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी को आज के यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |