YONO SBI Personal Loan Online Apply : योनो एसबीआई पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

YONO SBI Personal Loan Online Apply | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की योनो एसबीआई ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको अचानक से पैसो की जरुरत पद गई है और बैंक के चक्कर काटने का टाइम नहीं है तो योनो एसबीआई पर्सनल लोन आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है | अब आपको लोन के लिए लम्बी लाइन में लगाने की जरुरत नहीं है |

आप अपने मोबाइल से योनो ऐप पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है | न कोई ज्यादा झंझट, नहीं ज्यादा कागज- पत्र की मांग | कुछ ही मिनटों में लोन अप्रूवल मिल सकता है और पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

YONO SBI पर्सनल लोन

योनो एसबीआई पर्सनल लोन क्या है ? 

यह एक डिजिटल लोन है जिसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया योनो ऐप के जरिए देता है | अगर आप पहले से एसबीआई बैंक के ग्राहक है और आपका अकाउंट इस बैंक में है तो आप इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है | यह बिना किसी गारंटर या सिक्योरिटी के दिया जाता है मतलब आपको कुछ गिरवी रखने की जरुरत नहीं पड़ती | यह लोन उन लोगो के लिए सही रहता है जिन्हे किसी जरुरी काम के लिए तुरंत पैसे चाहिए जैसे शादी, पढाई, यात्रा, मेडिकल इमरजेंसी या कोई दूसरा पर्सनल खर्च |

योनो एसबीआई पर्सनल लोन के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. आय प्रमाण पात्र ( वेतन पर्ची या बैंक स्टेटमेंट )
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

योनो एसबीआई ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

  1. योनो एसबीआई ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा और वहां से आपको SBI YONO Application को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा, इसके लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करें |
  3. ओपन करने के बाद कुछ आपको डैशबोर्ड पर ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. अब आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. क्लिक करने के बाद Epress Credit Loan के ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
  6. अब आपको अपने लोन अमाउंट का चयन करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपका जो अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा |
  7. उसके बाद आपको अपना खाता चयन करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. अब आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना होगा और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  9. उसके बाद आपको Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना होगा और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना होगा |
  10. नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करके ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा |
  11. अंत में कुछ देर के बाद आपको खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की योनो एसबीआई ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |