Airtel Payment Bank Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों अगर भी अपना बैंक अकाउंट एयरटेल पेमेंट बैंक में ओपन करना चाहते है तो एयरटेल पेमेंट बैंक ने अपने नए कस्टमर को घर बैठे ही ऑनलाइन डिजिटल बैंक अकाउंट ओपन करने की सुविधा देता है |

आप एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट ओपन करने के बाद मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैऔर किसी से बैंक खाता में पैसा प्राप्त कर सकते है | मोबाइल रिचार्ज, यूपीआई पेमेंट आदि एयरटेल पेमेंट बैंक में अकाउंट ओपन करने के बाद आसानी से कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज
एयरटेल पेमेंट बैंक जीरो बैलेंस सेविंग खाता खोलने के लिए आपको बहुत ही कम न्यूनतम दस्तावेज देना होगा | नीचे दी गई जानकारी यह सभी दस्तावेज पूरा करके आसानी से खाता खोल सकते है जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एअरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता ऑनलाइन खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Airtel Thanks Recharge & Bank एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा और उसके बाद आपको Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने Airtel Zero Balance Savings Account Open करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरुरी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए आपको Video KYC के माध्यम से अपने खाते की ई केवाईसी जरूर करना होगा |
- उसके बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड देखने को मिल जाएगा जिसके मदद से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के फायदे
- इस खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई भी आवश्यकता नहीं है आप अपने सुविधा अनुसार इस खाते में बैलेंस रख भी सकते है या नहीं भी |
- इस खाते को कंटीन्यू रूप से चालू रखने के लिए किसी भी प्रकार की कोई शुल्क नहीं देना होगा |
- आप इस खाते के मदद से बहुत ही सरल और आसान तरीके से अपने पैसो का लेनदेन कर सकते है तथा किसी भी प्रकार का बिल भुगतान के साथ – साथ मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते है |
- आप अपने खाते को एयरटेल धनंजय ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रबंधित कर सकते है |
- एयरटेल एक देश की विश्वसनीर ब्रांड है जिससे आप अपने पैसो की सुरक्षर के बारे में आश्वस्त हो सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |