Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare 2026 : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare 2026

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की भारत देश के नागरिको के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज में से एक माना जाता है क्योकि आज के समय में आधार कार्ड के बिना किसी भी प्रकार का काम संभव नहीं है | ऐसे में आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है |

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare 2026

अगर आपके भी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप किसी भी प्रकार का सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के बाद आप अनेक प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को Direct Application Page पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी को आपको भरना होगा |
  3. उसके बाद आपको Select Service के ऑप्शन के अंदर IPPB – Aadhar Card Service पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और अब आपको एक रसीद संख्या प्राप्त हो जाएगी जिससे सुरक्षित से रखना होगा |
  5. उसके बाद कुछ दिनों में आपके द्वारा दिए गए पते पर एक डाकिया आएगा और आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर देगा |
  6. उसके बाद आपको 75 रूपए फ़ीस का भुगतान करना होगा |
  7. इस प्रकार से आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे 

  1. आधार कार्ड से सम्बंधित सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना जरुरी है क्योकि यहां आपको ओटीपी मिलता है |
  2. अगर आप आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करना चाहते है तो इसके लिए भी मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है |
  3. mAadhar ऐप और डिजिलॉकर जैसी सुविधाओं का लाभ आप तभी ले पाएंगे जब आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होगा |
  4. ऑनलाइन आधार कार्ड यानि की ई आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए भी आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है |
  5. मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद आधार से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले आपको एक ओटीपी  मिलता है जिससे आपका आधार कार्ड सुरक्षित रहता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |