Airtel Payment Bank Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों डिजिटल इंडिया के तहत एयरटेल कंपनी पेमेंट बैंक की भी सुविधा प्रदान कर रही है जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए अकाउंट ओपन करना होगा और उसके लिए आपको आधिकारिक ऐप का उपयोग करना होगा जिसके लिए आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड होना अनिवार्य है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के फायदे
- इस खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई जरुरत नहीं है आप अपने सुविधा अनुसार इस खाते में बैलेंस रख सकते है या नहीं भी रख सकते है |
- खाते को चालू रखने के लिए किसी प्रकार कोई शुल्क नहीं देना होगा |
- आप अपने खाते को एयरटेल धनञ्जय ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रबंधित कर सकते है |
- आप इस खाते के मदद से बहुत ही सरल और आसान तरीके से अपने पैसो का लेनदेन कर सकते है तथा किसी भी प्रकार का बिल भुगतान के साथ – साथ मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते है |
- एयरटेल एक देश की विश्वसनीय ब्रांड है जिससे आप अपने पैसो की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त हो सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज
ऑनलाइन खाता खोलने से पहले आपको कुछ जरुरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे ताकि इसकी प्रक्रिया में किसी प्रकार की रूकावट न आए | आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- ई केवाईसी के लिए सहमति |
इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखकर आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक में ऑनलाइन अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके Airtel Thanks Recharge & Bank एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा और उसके बाद आपको Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एयरटेल जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- अब इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए आपको वीडियो केवाईसी के माध्यम से अपने खाते की ई केवाईसी जरूर करना होगा |
- उसके बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड देखने को मिलेगा जिसके मदद से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |