Airtel Payment Bank Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों डिजिटल इंडिया के तहत एयरटेल कंपनी पेमेंट बैंक की भी सुविधा प्रदान कर रही है जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए अकाउंट ओपन करना होगा | अकाउंट ओपन करने के लिए आपको आधिकारिक ऐप का उपयोग करना होगा जिसके लिए आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड होना अनिवार्य है | अगर ऐप के अलावे अकाउंट ओपन करना चाहते है तो CSC केंद्र या एयरटेल पेमेंट बैंक शाखा से अकाउंट ओपन कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने का लाभ
- इस खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई भी जरुरत नहीं है आप अपने सुविधा अनुसार इस खाते में बैलेंस रख बी सकते है या नहीं भी |
- इस खाते को चालू रखने के लिए किसी भी प्रकार की कोई शुल्क नहीं देना होगा |
- आप इस खाते के मदद से बहुत ही सरल और आसान तरीके से अपने पैसो का लेनदेन कर सकते है तथा किसी भी प्रकार का बिल भुगतान के साथ – साथ मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते है |
- एयरटेल एक देश की विश्वसनीय ब्रांड है जिससे आप अपने पैसो की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त हो सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज
ऑनलाइन खाता खोलने से पहले आपको कुछ जरुरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की रूकावट न आए | आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- ई केवाईसी के लिए सहमति
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखकर आ आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके Airtel Thanks लिखकर सर्च करना होगा और आपको इस Airtel Thanks Recharge & Bank एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा और उसके बाद आपको Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने Airtel Zero Balance Saving Account Open करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए आप Video KYC के माध्यम से अपने खाते की ई केवाईसी जरूर करें |
- वीडियो केवाईसी पूरा होने के बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको अकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड देखने को मिल जाएगा जिसके मदद से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |