Google Pay Se Personal Loan Kaise Le : गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?

Google Pay Se Personal Loan Kaise Le

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों कई बार हमारे सामने ऐसी स्थिति आ जाती है की हमें अचानक से पैसो की जरुरत पड़ जाती है ऐसे में हम बैंक तो नहीं जा सकते है क्योकि बैंक से पैसे लेने के लिए आपको लम्बी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है | दोस्तों और करीबी लोग भी हमें पैसे देने से कतराते है | लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्योकि गूगल पे ने इंस्टेंट लोन देने का नया फीचर जारी किया है | आप गूगल पे लोन ऑफर की सहायता से कम ब्याज दर में ज्यादा लोन अमाउंट प्राप्त कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Google Pay Se Personal Loan Kaise Le

गूगल पे लोन क्या है ? 

गूगल पे एक प्रसिद्ध पेमेंट ऐप है जो गूगल कंपनी के द्वारा संचालित किया जाता है | इसमें आप सभी प्रकार के रिचार्ज, बिल भुगतान और अन्य भुगतान जैसे सेवाओं का लाभ आप उठा सकते है | काफी कम समय में यह ऐप भारत में प्रसिद्ध हो चूका है | फिलहाल प्ले स्टोर पर इस गूगल पे एप्लीकेशन को 4+ की रेटिंग मिला है और इसे 52 करोड़ से भी ज्यादा बार रिसीव किया जा चुका है | गूगल ने कुछ तुरंत लोन देने वाली ऐप की कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है जो गूगल पे पर आती है और आम लोगो को प्रीक्वलीफाइड लोन प्रदान करती है |

गूगल पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. बैंक स्टेटमेंट 3 महीने का
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

गूगल पे से लोन कैसे लें ? 

  1. गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन में Google Pay for Business App होना चाहिए और उसमे आपका बैंक खाता लिंक होना चाहिए |
  2. इस ऐप को ओपन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर ही क्विक लिंक्स के क्षेत्र में ही आपको Loans का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और उसके बाद आपको My Offer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिस पर आपको लेटेस्ट लोन ऑफर का ऑप्शन देखने को मिलेगा |
  5. उसके बाद आपको मनचाहे लोन क्लिक करना होगा और अपनी योग्यता को चेक करना होगा और उसके बाद आपको पता चल जाएगा की आप कितने रूपए तक का लोन ले सकते है |
  6. उसके बाद आपको Proceed to Apply For Loan का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने लोन एप्लीकेशन फॉर्म हो जाएगा जिसको आपको ध्यान पूर्वक सही से भरना होगा |
  8. उसके बाद आपसे मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और उसके बाद ई केवाईसी करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  9. इतना सब करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लोन जमा होने के मैसेज प्राप्त हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |