SBI ATM Card Ka Pin Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन कैसे बनाये | दोस्तों क्या आप भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम का पिन जनरेट करना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण और लाभदायक होने वाला है क्योकि आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई एटीएम पिन बनाने के लिए जरुरी चीज
- एसबीआई का एटीएम पिन जनरेट करने के लिए आपके बैंक खाते के साथ आपका मोबाइल नंबर लिंक तैयार रखना होगा |
- जिस एटीएम कार्ड का पिन जनरेट करना चाहते है वह एटीएम कार्ड आपको तैयार रखना होगा ताकि आप आसानी से पिन बना सके |
- एटीएम पिन जनरेट करने के लिए आपको एटीएम कार्ड लिंक खाते नंबर का भी जरुरत होगी इसलिए आप अपने खाते के पासबुक भी तैयार रखना होगा |
एसबीआई एटीएम पिन कैसे बनाये ?
भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी के भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम मशीन के पास जाना होगा और नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो कर आसानी से एटीएम पिन बना सकते है जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई एटीएम पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड को इंसर्ट करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मनपसंद अनुसार भाषा का चयन करना होगा और उसके बाद आपको सेट पिन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना खाता नंबर ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा और कन्फर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- कन्फर्म के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके भारतीय स्टेट बैंक खाता लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर मोबाइल पर टेंपरेरी एटीएम पिन नंबर भेज दिया जाएगा |
- उसके बाद आपको तुरंत ही एटीएम पिन चेंज कर मनपसंद का एटीएम पिन रखना होगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई के एटीएम कार्ड पिन बना सकते है |
एसबीआई एटीएम पिन बदलने की प्रक्रिया जाने –
टेंपरेरी एटीएम पिन जनरेट होने के बाद आपको तुरंत ही अपने मनपसंद का 4 डिजिट का एटीएम पिन रखना होगा इसके लिए आपको मैसेज माय टेंपरेरी पी को चेंज कर अपने मनपसंद का पिन रखना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई पिन चेंज करने के लिए पूण एटीएम मशीन में कार्ड को इंसर्ट करना होगा और उसके बाद पिन चेंज पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पुराना पिन दर्ज करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मनपसंद का एटीएम पिन दर्ज करना होगा और अब पुनः वही कन्फर्म एटीएम पिन दर्ज करना होगा |
- उसके बाद OK ऑप्शन पर क्लिक करके सफलतापूर्वक पिन को चेंज करना होगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |