SBI Bank Me Account Open Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक में खाता कैसे खोलें | दोस्तों अगर आप बिना बैंक जाए घर बैठे खुद से ऑनलाइन के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलना चाहते है तो बहुत ही आसान तरीके से बिना बैंक जाए घर बैठे ही ऑनलाइन अपना या अपने फैमिली में किसी भी व्यक्ति का खाता खोल सकते है | बिना किसी भागदौड़ के घर बैठे अपना एसबीआई जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एसबीआई बैंक में अकाउंट ओपन कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई बैंक में खाता कैसे खोलें ?
अगर आप एसबीआई बैंक में ऑनलाइन अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके SBI Yono लिखकर सर्च करना होगा आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन देखने को मिलेगा तो आपको New to SBI के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, अब आपको Open Saving Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Without Branch Visit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया ऑप्शन खुलेगा |
- अब सभी जानकारी को पढ़कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको खाता खोलने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म देखने को मिलेगा |
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- क्लिक करने के बाद अब आपको अपने आधार ओटीपी के माध्यम से अपने इस आवेदन फॉर्म को कंप्लीट कर लेना होगा |
- फॉर्म पूरी तरह से कंप्लीट होने के बाद अंत में आपको वीडियो केवाईसी के माध्यम से सभी दस्तावेज को वेरिफिकेशन करवा लेना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर मैसेज के माध्यम से खाता पूर्ण रूप से ओपन होने का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक में ऑनलाइन अकाउंट ओपन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक में खाता कैसे खोलें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |