Aadhar Cad Me Mobile Number Link
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों डिजिटलीकरण के युग में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा में मदद करती है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेनदेन को भी आसान बनती है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आवेदक को सरकार के द्वारा बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
- सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा प्राप्त हो जाएगा |
- आवेदक बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से घर बैठे आसानी से लिंक करवा सकेंगे |
- अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई नया अपडेट करना चाहते है तो इसके लिए आपको उसके वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड आधार कार्ड ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
- आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
- अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आपको सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाएगी |
- आधार से सम्बन्धी सेवा को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
इंडियन पोस्टल सर्विस पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रकार का पालन करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे की अपना नाम, ईमेल, पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा |
- चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |