PM Awas Yojana List Me Name Kaise Dekhe
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें | दोस्तों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है | जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाको में गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान प्रदान करना है | इस योजना के अंतर्गत नई सूचि जारी की गई है | जिसमे पात्र लाभार्थियों के नाम शामिल है | अगर आप भी पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

पीएम आवास योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 2015 में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब और वंचित वर्गों को सस्ता एवं पक्का घर उपलब्ध कराना है |
- PMAY- G :- इसके तहत ग्रामीण इलाको में कच्चे घर या बेघर परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है | आमतौर पर लाभार्थी को 1.20 लेकर से 1.30 लाख तक की सहायता मिलती है |
- PMAY – U :- शहरी क्षेत्रो में झुगी – झोपड़ियों में रहने वाले या किराए के मकान में रह रहे EWS ( अत्यंत कम आय वर्ग ) और LIG ( कम आय वर्ग ) के परिवारों को सब्सिडी के साथ घर खरीदने या बनाने में मदद की जाती है |
पीएम आवास योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम चेक करें ?
अगर आप पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पीएम आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको योजना का चयन करना होगा | इस बॉक्स में बहुत सारे योजना आएंगे तो आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का चयन करना होगा |
- योजना का नाम चयन करने के बाद आप जिस भी राज्य से है आपको अपने उस राज्य का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना जिला का चयन करना है और उसके बाद आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा |
- जिसके बाद पूरा पंचायत का लिस्ट आ जाएगा और उसके बाद आपको अपने पंचायत का चयन करना होगा |
- पंचायत का चयन करने के बाद कैप्चर कोड को डालकर सबमिट करना होगा |
- जिसके बाद आपके सामने आपके पूरा पंचायत का प्रधानमंत्री आवास योजना का नया लिस्ट आ जाएगा और आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना का लिस्ट चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |