Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप भी हर साल 5 लाख तक का फ्री इलाज पाना चाहते है तो आपके लिए शानदार खुशखबरी है | अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य क्या है ?
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जिन द्वारा यह योजना चलाया गया था | इस योजना के तहत सरकार का यह उद्देश्य है की कोई भी गरीब परिवार अपने स्वास्थ्य के कारन किसी भी तरह की परेशानी न हो | गरीब परिवार को अपने स्वास्थ्य के लिए कोई भी पैसे नहीं होते और कभी – कभी ऐसे भी समय आ जाते है की उनके पास कोई भी पैसा न हो लेकिन उनके परिवार गरीब एवं बीमारी से जूझ रहे हो और बीमारी का इलाज कराने के लिए भी उनके पास पैंसे नहीं होते है | वैसे गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर फ्री में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
इन दस्तावेजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है |
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता
- गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार इस योजना के लिए मान्य है |
- सामाजिक आर्थिक जाती जनगणना के अनुसार चयनित परिवार भी मान्य है |
- दिहाड़ी मजदूर, झुग्गी – झोपड़ी में रहने वाले, विकलांग, बुजुर्ग, विधवा और अनाथ बच्चे को भी इस योजना के अंतर्गत लिया गया है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Ayushman App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन को चुनना है |
- उसके बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा और इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना है |
- सत्यापन के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनान है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसमे सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना है |
- अब आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना है और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रकार आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |