Google Pay Personal Loan Apply : गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें ?

Google Pay Personal Loan Apply

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों गूगल पे के माध्यम से पर्सनल लोन एक ऐसी सुविधा है जिसमे पात्र उपयोगकर्ताओं को गूगल पे के पार्टनर बैंक या वित्तीय संस्थानों के द्वारा लोन का ऑफर दिया जाता है | अगर आपके गूगल पे खाते में लोन का ऑप्शन उपलब्ध है तो आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने और पात्रता की जांच के बाद लोन स्वीकृत होने पर राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Google Pay Personal Loan Apply

गूगल पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

गूगल पे से पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए नीचे बताए गए अनुमानित जरुरी यह सभी दस्तावेज तैयार रखना है जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. ईमेल आईडी
  4. मोबाइल नंबर
  5. सैलरी स्लिप
  6. बैंक स्टेटमेंट
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

गूगल पे से लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. गूगल पे से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक को रोजमर्रा के लेनदेन के लिए गूगल पे बिजनेस ऐप और गूगल पे मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करना होगा |
  2. गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना आवश्यक है |
  3. गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक किसी बैंक या कंपनी के द्वारा पेश किए गए किसी अन्य लोन कार्यक्रम में नामांकित नहीं हो सकता है |
  4. गूगल पे लोन ऑफर के लिए पात्र होने के लिए आपके पास आय का एक विश्वसनीय स्रोत होना चाहिए |

गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

  1. गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके गूगल पे लिखकर सर्च करना है और आपको इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना है |
  3. उसके बाद आपको अपनी सभी जानकारी को दर्ज करके आसानी से गूगल पे एप्लीकेशन को चालू कर लेना है |
  4. उसके बाद आपको Get a Loan के ऑप्शन के नीचे Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा –
  6. अब यहां पर लोन से जुडी सभी जानकारी देखने को मिलेगा जिन्हे पुरे बारीकी से पढ़ना है और उसके बाद आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके सामने गूगल पे लोन अप्लाई के तहत आवेदन करने का लोन एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  8. अब आपको इस लोन एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है |
  9. सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद अब लोन राशि प्राप्त करने के लिए अपन केवाईसी पूरा करना होगा |
  10. केवाईसी पूरा करने के लिए आप अपना आधार नंबर तथा प्राप्त आधार ओटीपी को सत्यापित करके लोन एग्रीमेंट करते समय केवाईसी पूरा करना होगा |
  11. केवाईसी पूरा होने के बाद आपका सफलतापूर्वक गूगल पे लोन के लिए आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |