Aadhar Card Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आधार कार्ड भारत सरकार के द्वारा भारतीय नागरिको को जारी किया जाने वाला एक पहचान पत्र है जिसमे व्यक्ति को 12 अंको का एक विशिष्ट आधार संख्या दी जाती है | आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, फोटो, आदि जानकारी दर्ज होती है |
आज के समय में आधार कार्ड का उपयोग बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पहचान और पता प्रमाण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यो में किया जाता है | इसलिए हर एक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड बनवाना बहुत उपयोगी है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आधार कार्ड बनवा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- भारत में रहने वाला पात्र व्यक्ति आधार कार्ड के लिए नामांकन करा सकता है |
- छोटे बच्चो के लिए माता – पिता या अभिभावक की जानकारी आवश्यक हो सकती है |
- एक व्यक्ति को केवल एक ही आधार कार्ड नंबर जारी किया जाता है |
- नाम, जन्मतिथि, पता आदि जानकारी सही होनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होते है |
आधार कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप अपना आधार कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार नामांकन केंद्र या अधिकृत केंद्र पर जाना होगा |
- केंद्र पर आधार नामांकन का फॉर्म प्राप्त करना है और उसमे आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी को सही से भरना होगा |
- उसके बाद पहचान, पता और जन्मतिथि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज केंद्र में कर्मचारी को देना होगा |
- अब आपकी फोटो, उंगलियों का नाम और आंखो की स्कैनिंग की जाएगी | नामांकन के समय स्क्रिन पर दिखाई गई आपको अपनी जानकारी को सही से जांच कर लें ताकि कोई गलती न रहे |
- सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको Enrolment ID वाली पर्ची दी जाएगी | इसे संभालकर रखें क्योकि इससे आधार कार्ड की स्थिति चेक की जा सकती है |
- जानकारी का सत्यापन पूरा होने के बाद आपका आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा और उसके बाद आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आधार कार्ड बनाकर डाउनलोड कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आधार कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसे बनाने की प्रक्रिया आसान है और सभी पात्र निवासी आधार नामांकन करा सकते है | आधार कार्ड का उपयोग सरकारी योजनाओं और कई अन्य जरुरी सेवाओं में किया जाता है | अगर आपका भी अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है तो आवश्यक दस्तावेज लेकर नजदकी के आधार नामांकन केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है | अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |