PM Mudra Loan Kaise Le Online : पीएम मुद्रा लोन कैसे लें ?

PM Mudra Loan Kaise Le Online

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम मुद्रा लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आप रोजगार करने के लिए सीधे सरकार से मुद्रा लोन लेना चाहते है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है | सरकार के तरफ से मुद्रा लोन में कर दी गई है बढ़ोतरी हालांकि हम सभी जानते है की पहले मुद्रा लोन के अंतर्गत अधिकतम 10 लाख रूपए की राशि दी जाति थी लेकिन अब सरकार के द्वारा इस राशि को बढ़ा दिया गया है | जिसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से पीएम मुद्रा लोन ले सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

PM Mudra Loan Kaise Le Online

पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए दस्तावेज 

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक नीचे बताए गए जरुरी दस्तावेज पूरा करके आसानी से आवेदन कर लोन ले सकते है जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. ईमेल आईडी
  4. मोबाइल नंबर
  5. बैंक पासबुक
  6. निवास प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. आय प्रमाण पत्र
  9. पिछले साल का इनकम टैक्स रिटर्न

पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. भारत के वह सभी व्यक्ति मुद्रा लोन ले सकते है जो मूल रूप से भारतीय नागरिक है |
  2. पीएम मुद्रा लोन प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु सिमा कम से कम 18 साल या इससे अधिक होना चाहिए |
  3. वही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना प्राप्त करने के लिए मूल रूप से आप एक व्यापारी योग्य होना अति आवश्यक है क्योकि यह लोन रोजगार के लिए दी जाति है |
  4. मुद्रा लोन व्यक्तियों को रोजगार शुरुआत करने के लिए या बिजनेस को आगे बढ़ने के लिए दी जाति है |
  5. पीएम मुद्रा लोन राशि पूर्व में 10 लाख रूपए दिया जाता था लेकिन अब इस मुद्रा लोन राशि को बढाकर 20 लाख रूपए कर दिया गया है |

पीएम मुद्रा लोन कैसे लें ? 

  1. पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को udyamimitra.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको मुद्रा लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद मुद्रा लोन आवेदन करने के लिए आपको अपनी पर्सनल जानकारी जैसे की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करना है और उसके बाद Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और ओटीपी को पूर्ण रूप से सत्यापित करना है |
  5. ओटीपी सत्यापित होने के बाद मुद्रा लोन आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  6. अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  7. सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद जरुरी सभी दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा और अंत में सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  8. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा और आवेदन होने के बाद आपको आवेदन रसीद प्राप्त होगा |
  9. अब उस राशि तथा जरुरी दस्तावेज को नजदीकी के बैंक में जाकर आसानी से मुद्रा लोन प्राप्त कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम मुद्रा लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम मुद्रा लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |