Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह बहुत आसान हो गया है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card आधार कार्ड से

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पताल में इलाज के लिए किया जाता है |

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. परिवार की जानकारी

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के पात्रता 

  1. परिवार का नाम आयुष्मान भारत योजना की पात्र सूचि में होना चाहिए और पात्र परिवार के सदस्यों का सत्यापन किया जाता है |
  2. आधार कार्ड पहचान सत्यापन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है |
  3. योजना में पात्रता परिवार की सामाजिक – आर्थिक स्थिति और सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर तय हो सकती है |
  4. पात्रता की पुष्टि आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी CSC / आयुष्मान केंद्र से किया जा सकता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान भारत योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको Beneficiary / लाभार्थी ऑप्शन चुनकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है |
  3. अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालकर ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरा करना है |
  4. उसके बाद योजना की पात्र सूचि में अपना नाम और परिवार की जानकारी जांचना है |
  5. आधार ओटीपी / अन्य उपलब्ध सत्यापन माध्यम से पहचान सत्यापित करना है | ई केवाईसी सफल होने के बाद आयुष्मान कार्ड जनरेट करना है |
  6. आयुष्मान कार्ड तैयार होने पर उसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
  7. ऑनलाइन परेशानी होने पर नजदीकी के CSC या आयुष्मान मित्र केंद्र से भी कार्ड बनवाया जा सकता है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे

  1. पात्र परिवारों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है |
  2. आयुष्मान कार्ड से पात्र लाभार्थी योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकते है |
  3. सूचीबद्ध अस्पतालों में कई इलाज और अस्पताल में भर्ती होने के खर्च को कवर किया जाता है |
  4. गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद मिलती है | पात्र लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में योजना का लाभ ले सकते है
  5. इलाज के खर्च का बोझ कम होने से परिवार को आर्थिक राहत मिलती है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक फ्री इलाज का लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |