Aadhar Card Se Loan Kaise Le : आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?

Aadhar Card Se Loan Kaise Le |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में अचानक से पैसो की जरुरत पड़ने पर लोग बैंक या वित्तीय संस्थानों से पर्सनल लोन लेने का ऑप्शन चुनते है | लोन आवेदन के समय आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण केवाईसी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है | हालांकि केवल आधार कार्ड के आधार पर लोन मिलना जरुरी नहीं है क्योकि बैंक या एनबीएफसी आवेदक की आय, क्रेडिट हिस्ट्री और अन्य जानकारी की भी जांच करते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card आधार कार्ड से लोन

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए योग्यता 

अगर आप आधार कार्ड से लोन लेना चाहते है तो आपको निम्नलिखित योग्यता मनको को पूरा करना होगा :-

  1. आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
  2. लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए |
  3. आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी आवश्यक है |
  4. लोन का भुगतान करने के लिए आपको निश्चित आय का स्रोत होना चाहिए और आवेदक को उत्कृष्ट क्रेडिट स्कोर मिलना चाहिए |

आधार कार्ड से लोन कैसे लें ? 

  1. आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी का जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको लोन से जुडी सभी प्रकार का लोन देखने को मिलेगा |
  3. उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. जैसे ही आप पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पर्सनल लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  5. अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
  6. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. जैसे ही आप वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड वेरिफाई हो जाएगा |
  8. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को दर्ज करके फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  9. फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक बैंक में आधार कार्ड लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
  10. उसके बाद बैंक विभाग के द्वारा आपका आधार कार्ड व अन्य सभी कागजात को पूर्ण रूप से चेक किया जाएगा |
  11. चेक करने के बाद अंत में आपके बैंक खाते में आधार कार्ड लोन अमाउंट क्रेडिट कर दिया जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

आधार कार्ड से लोन लेने का लाभ 

  1. आप अपने घर बैठे लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
  2. आपको बहुत कम दस्तावेजों के साथ लोन मिलता है और लोन प्राप्त करने के लिए बहुत भड़दौड़ी नहीं करनी पड़ती है |
  3. आप अपने सबसे नजदीकी आधार केंद्र से लोन ले सकते है और 10 लाख से अधिक का लोन मिल सकता है |

निष्कर्ष –

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |