Aadhar Card Bank Balance Check |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड के मदद से बैंक बैलेंस चेक करना एक आसान सुविधा है जिसके जरिए खाता धारक अपने बैंक खाते में जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते है | इसके लिए आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक होना जरुरी है | आप अपने नजदीकी बैंक मित्र या CSP केंद्र पर जाकर AEPS सेवा के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन करके अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Welcome to *99# का मैसेज आएगा जिसमे आपको OK बटन पर क्लिक करना होगा |
- जिसके बाद एक मेन्यू ओपन होगा और उसके बाद आपको अपना भाषा सेलेक्ट करना होगा |
- अब इसमें आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा और अब बैलेंस चेक करने के लिए आपको नीचे 3 टाइप करके Send बटन पर क्लिक करना है |
- उसके कुछ समय बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज आएगा जिसमे आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा |
- यूपीआई पिन दर्ज करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड में USSD Code को डालना है, ध्यान रहे जिस बैंक का आपका अकाउंट है उसी बैंक यूएसएसडी कोड डालना है |
- उसके बाद आपके स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन खुलकर आ जाएगा जिसमे Account Balance के सामने का सीरियल नंबर दर्ज करना है और Send के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस दिख जाएगा |
बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के सीएससी केंद्र पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड प्रदान करना है बैंक बैलेंस चेक करने के लिए |
- अब अधिकारी आपका आधार विवरण दर्ज करके फिंगर स्कैन करेगा और उसके बाद आपको अपना फिंगर ऑथेंटिकेशन प्रदान करना है |
- उसके बाद आपके बैंक का बैलेंस दिखाई दे देगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
जब आपका आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होता है तो बैंकिंग सेवा के माध्यम से आपकी पहचान का सत्यापन किया जा सकता है | बैंक मित्र केंद्र पर AEPS सेवा से बायोमेट्रिक सत्यापन होने के बाद संबंधित बैंक से खाते के बैलेंस की जानकारी मिल जाती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |