Aadhar Card Loan Apply Online |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों आजकल के तेज रफतार जिंदगी में कभी भी अचानक से पैसो की जरुरत हो सकती है | मेडिकल इमरजेंसी, शादी, पढाई, घर की मरम्मत या किसी भी अन्य कारण से तुरंत पैसो की आवश्यकता हो सकती है |
पहले के समय में लोन लेने के लिए बैंको के चक्कत लगाने पड़ते थे, बहुत सारे कागज जमा करने पड़ते थे और मंजूरी आने में कई दिन लग जाते थे | लेकिन अब डिजिटल इंडिया के समय में लोन लेना बहुत आसान हो गया है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड लोन क्या है ?
आधार कार्ड लोन एक तरह का पर्सनल लोन होता है जिसमे आधार कार्ड आपके मुख्य पहचान दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | बैंक और एनबीएफसी आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन करके आपकी पहचान तुरंत सत्यापित कर लेते है | इससे लोन प्रक्रिया बहुत आसान और तेज हो जाती है | कई मामलों में लोन कुछ ही मिनटों में अप्रूव हो जाता है और पैसा 24 घंटे के अंदर आपके बैंक खाते में आ जाता है |
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पिछले 3 या 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए पात्रता
- आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल या उससे अधिक होना चाहिए |
- आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी आवश्यक है |
- लोन का भुगतान करने के लिए आवेदक को निश्चित आय का स्रोत होना चाहिए |
आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?
- आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अब आपको लोन से जुडी सभी प्रकार का लोन देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपको पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पर्सनल लोन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- जैसे ही आप वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड वेरिफाई हो जाएगा |
- उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को दर्ज करके फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक बैंक में आधार कार्ड लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
- उसके बाद बैंक विभाग के द्वारा आपका आधार कार्ड व अन्य सभी दस्तावेज को पूर्ण रूप से जांच किया जाएगा |
- जांच करने के बाद अंत में आपके बैंक खाते में आधार कार्ड लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे आसानी से आधार कार्ड से लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |