Airtel Payment Bank Account Open |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट एक डिजिटल बैंक खाता है जिसे मोबाइल के माध्यम से आसानी से खोला जा सकता है | इस खाते के मदद से पैसे जमा करने, निकालने, यूपीआई से भुगतान करने और ऑनलाइन लेनदेन जैसी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है | खाताधारक अपने जरुरत के अनुसार एयरटेल थैंक्स ऐप या नजदीकी बैंकिंग पॉइंट के माध्यम से खाता खोल सकता है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए आपको बहुत ही कम न्यूनतम दस्तावेज देना होगा | नीचे दी गई जरुरी यह सभी दस्तावेज पूरा करके आसानी से खाता खोल सकते है जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है और वहां से Airtel Thanks Recharge & Bank एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है और उसके बाद Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एयरटेल जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- अब इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए वीडियो केवाईसी के माध्यम से अपने खाते की ई केवाईसी जरूर करना है |
- उसका बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड देखने को मिल जाएगा जिसके मदद से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करें ?
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जरुरी दस्तावेज आधार तथा पैन एवं मोबाइल नंबर अपने पास रखना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी क्षेत्र के एयरटेल स्टोर पर जाना होगा |
- एयरटेल स्टोर जाने के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने से जुडी जानकारी को प्राप्त करना है और उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की जानकारी देना है |
- उसके बाद एयरटेल एजेंट के द्वारा आपका एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा |
- ओपन करने के बाद आपको खाता नंबर तथा आईएफएससी कोड दे दिया जाएगा जिसके माध्यम से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों आर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |