SBI Yono Personal Loan Apply : एसबीआई योनो पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें ?

SBI Yono Personal Loan Apply |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के डिजिटल युग में जहां हर सेवा ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है वही लोन लेने की प्रक्रिया भी पहले के तुलना में बहुत आसान और तेज हो गई है |

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए योनो ऐप के जरिए 50 हजार तक का तुरंत पर्सनल लोन पाने की सुविधा शुरू की है | इस सुविधा की सबसे खास बात यह है की इसके लिए आपको बैंक के चक्कर काटने की जरुरत नहीं होती है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

SBI Yono पर्सनल लोन

एसबीआई योनो से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. एसबीआई बैंक संख्या और आईएफएससी
  4. मोबाइल नंबर
  5. कोई भी एड्रेस प्रूफ

एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए योग्यता 

  1. एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 58 साल के बिच होनी चाहिए |
  2. आपके पास एसबीआई में बचत या चालू खाता होना चाहिए और बैंक में आपका पैन और आधार कार्ड लिंक होना चाहिए |
  3. कम से कम 650 या उससे अधिक स्कोर बेहतर माने जाते है |
  4. 50 हजार तक का लोन के लिए सैलरी स्लिप जरुरी नहीं लेकिन बैंक आपके ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के आधार पर लोन अप्रूव करता है |

एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें ?

  1. एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से SBI Yono Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है |
  3. ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करना है |
  4. ओपन करने के बाद आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा, अब आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  6. क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan के ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करते ही आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
  8. अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट का चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  9. उसके बाद आपके जिस अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा |
  10. अब आपको अपना खाता चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  11. उसके बाद आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना है और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  12. क्लिक करने के बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर देना है |
  13. नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
  14. उसके बाद आपके खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई योनो से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |