Jio Payment Bank Account Open |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों आज के समय में डिजिटल लेन देन का महत्व बढ़ता जा रहा है | ऐसे में जिओ पेमेंट बैंक आपके ली लेकर आया है जीरो बैलेंस वाला बैंक खाता | बैंक खाता होना जरुरी हो गया है लेकिन कई लोगो को बैंक में खाता खोलने में दिक्कत होती है क्योकि उन्हें न्यूनतम राशि बनाए रखने की जरुरत होती है |
यह खाता खोलना आसान है और इसमें आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा | अगर आप जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से जिओ पेमेंट बैंक में खाता खोल सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

जिओ पेमेंट बैंक क्या है ?
जिओ पेमेंट बैंक अन्य भारतीय पेमेंट बैंको जैसे एयरटेल पेमेंट बैंक और पेटीएम पेमेंट बैंक की तरह ही है | यह बैंक आपको मोबाइल फ़ोन से अपने अकाउंट को कंट्रोल करने की सुविधा देता है | इसकी खास बात यह है की अगर आपके पास जिओ का नंबर नहीं है तब भी आप इसमें अपना खाता खोल सकते है | जिओ पेमेंट बैंक का मुख्य उद्देश्य भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है | खासकर उन लोगो के लिए जो पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं से वंचित है | यह बैंक आपको कई तरह के डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है जय की यूपीआई, बिल पेमेंट और वर्चुअल डेबिट कार्ड |
जियो पेमेंट बैंक अकाउंट के फायदें क्या है ?
- आपको जिओ पेमेंट बैंक खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखने की जरुरत नहीं है |
- आप MY Jio App के माध्यम से आसान से अपना जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है | खाता खोलने, लेन देन करने और खाते को बनाए रखने के लिए कोई शुल्क नहीं है |
- आप जिओ पेमेंट बैंक यूपीआई का उपयोग करके आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकते है |
- जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट का उपयोग करके आप अपना मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान और डीटीएच रिचार्ज भी कर सकते है |
- जिओ पेमेंट्स बैंक आपके लेन देन को सुरक्षित रखने के लिए कई उपाय करता है जैसे की mPIN, ओटीपी और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन |
जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप जिओ पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से My Jio App को इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा |
- इसके होम पेज पर ही आपको बैंक का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा |
- उस पेज पर आने के बाद आपको यहां पर सबसे नीचे दिए गए Let’s Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको ओटीपी सत्यापन करना होगा और उसके बाद आपको अपना mPIN सेट करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जो की, इस प्रकार से होगा –
- अब आपको यहां पर Welcome To Jip Payment Bank का बैनर मिलेगा जिसमे आपको Join Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको Let’s Start के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको दिशा- निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा और अपनी स्वीकृति देनी होगी और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और OTP Validation करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसे आपको सही से भरना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके द्वारा भरे गए एप्लीकेशन का Preview खुल जाएगा |
- अब आपको यहां पर सभी जानकारियों को जांच लेना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बस आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना Video E KYC करने के लिए प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद यहां पर आपको Start Call With A Jio Agent के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको वीडियो ई केवाईसी को पूरा करना होगा
- अब आपको हाथो- हाथ बैंक अकाउंट नंबर व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी जिनका लाभ आप प्राप्त कर सकते है |
इस प्रकार से आप आसानी से ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके अपने घर बैठे ही जिओ पेमेंट बैंक में अपना- अपना जीरो बैलेंस खाता खोल सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही जिओ पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |