Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye 2025 |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों देश के नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत योजना यानि प्रधानमंत्री जन- आरोग्य योजना चलाई जा रही है | इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारको को 5 लाख रूपए तक का फी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है |

अब इस योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गो को भी 5 लाख रूपए का फ्री इलाज की सुविधा मिलेगा | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो अपने आधार कार्ड के मदद से बना सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card आधार कार्ड से

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड 
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको लॉगिन सेक्शन में Beneficiary का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको Aadhar Based OTP Verification करना होगा और उसके बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुल जाएगा |
  4. उसके बाद यहां पर आपसे मांगी जाने वाली सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  5. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके कार्ड और कार्ड में जुड़े परिवार के सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगी |
  6. उसके बाद यहां पर आपको Action के नीचे ही केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जहां पर आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  8. अब आपको अपना लाइव फोटो लेनी होगी और उसके बाद आपको ओटीपी वैलिडेशन करना होगा और अंत के आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  9. जिसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा जिससे आपको कुछ घंटे के बाद प्रिंट कर लेना होगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है |

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें ? 

अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आप ऑनलाइन के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
  2. उसके बाद यहां पर आपको लॉगिन सेक्शन मिलेगा जिसमे आपको सभी जानकारी को दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करना होगा |
  3. पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको मांगे गए सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आयुष्मान कार्ड और आपके सभी परिवार का आयुष्मान कार्ड देखने को मिल जाएगा |
  5. अब आपको डाउनलोड आइकन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Aadhar Based OTP Validation करना होगा |
  6. उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड प्रिंट कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |