India Post Payment Bank Account Open |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना खाता खुलवाना चाहते है तो आप फ्री में घर बैठे ही अपना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है इसमें आपको डेबिट कार्ड भी फ्री में दिया जाता है इसके साथ ही आपके सेविंग अकाउंट में अपनी धनराशि पर अच्छा रिटर्न भी मिलता है |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 2018 में खोला गया था | इसको सरकार भी प्रमोट कर रही है जैसे पीएम किसान योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है जिसको NPCI लिंक कराने में समस्या आ रही है उन्हें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट ओपन कराने को कहा जा रहा है क्योकि इसका अकाउंट ओपन कराते ही आपका एनपीसीआई लिंक हो जाता है | अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना खाता खोलना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट क्या है ?
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ऐसी बैंकिंग सर्विस है जिसमे आप अपना बैंक अकाउंट घर बैठे ही अपने मोबाइल फ़ोन के मदद से ओपन कर सकते है | इस बैंक अकाउंट में आपको किसी भी प्रकार का मिनिमम बैलेंस डिपॉजिट रखने की कोई जरुरत नहीं होती है | इस अकाउंट के साथ ही आपको फ्री डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के साथ ही ढेरों अन्य लाभ भी मिलते है | आप ऑनलाइन पैसो का लेन देन आसानी से कर सकते है |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ऑनलाइन ?
अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना खाता ऑनलाइन खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन में IPPB Mobile Banking एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस IPPB Mobile Banking एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज आएगा जिस पर आपको Open Your Account Now का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और पैन कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा इसके साथ ही आपको अपना अकाउंट टाइप भी सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको उसे वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने आधार कार्ड नंबर दर्ज करने का ऑप्शन खुल जाएगा जहां पर आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और फिर री-एंटर करना होगा |
- उसके बाद आपसे आपकी पर्सनल इनफॉर्मेशन, एड्रेस, नॉमिनी डिटेल्स आदि दर्ज करने के लिए कहा जाएगा | आपको बारी बारी से सभी ऑप्शन ओपन करना है और अपनी डिटेल्स सबमिट करना होगा |
- जब आप फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपके सामने Account Created Successfully का ऑप्शन आ जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई करके इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |