Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो  को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना देश के गरब और जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख तक का फ्री इलाज उपलब्ध कराती है | अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो अब यह प्रक्रिया पहले से बहुत आसान हो गई है आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और अपने परिवार को इस महत्वपूर्ण सवास्थ्य बिमा योजना का लाभ दिला सकते है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है और साल में 5 लाख तक का फ्री इलाज करना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत क्या है ? 

राष्ट्रिय स्वास्थ्य निति 2017 के तहत हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवन पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के लिए देशभर में 1.5 लाख से जयदा हेल्थ और वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे है | इसके अंतर्गत मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर गैर – संचारी बीमारियों, जैसे दिल के मरीज, कैंसर, सांस संबंधी रोग वगैरह को भी शामिल किया गया है | वही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बिमा योजना शुरू की गई है | इसके अंतर्गत एक साल में एक परिवार को 5 लाख रूपए तक की मदद दी जाएगी | इसमें माध्यमिक और तृतीयक सेवा शमिल है | इसके जरिए 55 करोड़ ऐसे लोगो को शामिल किया जा रहा है जो निचली 40% आबादी बनाते है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो  की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको लॉगिन सेक्शन में Beneficiary का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. Aadhar Based OTP Verification करने के बाद आपके सामने इसका डैसबोर्ड खुल जाएगा तो अब यहां पर आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  5. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके कार्ड और राशन कार्ड में जुड़े परिवार के सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगा |
  6. अब यहां पर आपको एक्शन के नीचे ही केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा तो आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा |
  8. उसके बाद आपको अपना लाइव फोटो लेना होगा और उसके बाद आपको ओटीपी वैलिडेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  9. जिसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा जिससे आपको कुछ घंटे के बाद प्रिंट कर लेना होगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |