Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप भी हर साल 5 लाख तक का फ्री इलाज पाना चाहते है तो आपके लिए शानदार खुशखबरी है | अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक लोकप्रिय स्वास्थ्य योजना है जिसकी शुरुआत गरीब और कमजोर वर्ग के लोगो को बेहतर इलाज सुविधा पहुंचाने के लिए की गई थी | इस योजना से परिवार को सालाना 5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है | इस योजना में इलाज के लिए पैसे देने की जरुरत नहीं होती है | मरीज सीधा अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाकर इलाज करा सकते है | आयुष्मान कार्ड इसी योजना का पहचान पत्र होता है | इस कार्ड से अस्पताल में मरीज की पहचान और पात्रता की पुष्टि करते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन या लैपटॉप में आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद “Am I Eligible” पर क्लिक करना होगा |
- वेबसाइट पर “Am I Eligible” या “Beneficiary Login” का ऑप्शन दिया होता है जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को डालकर वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपो अपने आधार कार्ड के नंबर को डालना होगा या फिर राशन कार्ड / फैमिली आईडी से भी सर्च कर सकते है |
- अगर आपका नाम लिस्ट में होगा तो आपकी जानकारी आपके सामने आ जगी |
- अब आपको ई केवाईसी करना होगा, आधार से ओटीपी आधारित केवाईसी, मोबाइल से फोटो खींचना, पता और परिवार की सभी जानकारी कन्फर्म करना होगा यह बहुत जरुरी है |
- उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा | आप उसे पीडीएफ फॉमेंट में डाउनलोड कर सकते है चाहे तो आप उसकी प्रिंट भी निकलवा कर रख सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |