India Post Payment Bank Account Open |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता कैसे खोलें | दोस्तों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई इंडिया पोस्ट पेमेंट से अब लोग 3 लाख पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवको के साथ 1.5 लाख डाकघरों में बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते है क्योकि बैंकिंग एजेंट आईपीपीबी मनी ट्रांसफर, सरकार के लाभ का हस्तांतरण, बिल भुगतान, निवेश, बिमा सेवाओं आदि को पोस्टमैन अपने दरवाजे पर इन सेवाओं को वितरित करेंगे | अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्देश्य
सरकार की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का मुख्य उद्देश्य में देश की इतनी बड़ी आबादी के बिच बचत को काफी ज्यादा प्रोत्साहित करना है | इसके लिए सरकार इंडिया पोस्ट ऑफिस के तहत कई तरह की बचत योजनाएं लागु करती है जिससे निवेश करने वाले निवेशकों को ब्याज दर के साथ – साथ टैक्स में काफी छूट मिलती है | डाकघर बचत योजना से निवेशक आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगे | इस पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में कई ऐसी बचत योजनाएं है जो सभी वर्ग के लोगो को ध्यान में रखकर शुरू की गई है | डाक घर के तहत सभी वर्ग के लोगो के लिए कोई न कोई योजना बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग अधिक से अधिक डाकघर बचत योजना में निवेश करें |
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता कैसे खोलें ?
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर IPPB Mobile Banking ऐप डाउनलोड करना होगा |
- उसके बाद आपको खाता खोलें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको अपना पैन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा |
- सिस्टम आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा तो सत्यापन के लिए ओटीपी कोड दर्ज करना होगा और नए पेज पर आगे बढ़ें |
- उसके बाद आधार कार्ड में दिए गए विवरण के अनुसार माता का नाम, शैक्षणिक योग्यता और पते का विवरण जैसे आवश्यक जानकारी दर्ज करना होगा |
- नामांकित व्यक्ति के विवरण पर आगे बढ़ें, आप चाहे तो इसे छोड़ सकते है और बाद में भर सकते है या नामांकित व्यक्ति के विवरण को पूरा करने का ऑप्शन चुन सकते है |
- जानकारी की समीक्षा करें और पुष्टि बटन पर क्लिक करना होगा |
- सिस्टम देता की समीक्षा करेगा और खाता विवरण / लॉगिन क्रेडेंशियल भेजेगा | मोबाइल बैंकिंग ऐप और डिजिटल बचत खाते तक पहुंचने के लिए लॉगिन देता का उपयोग करें |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता कैसे खोलें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोल सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |