Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिको के लिए अनिवार्य दस्तावेज बन चूका है | इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं के लिए होता है | इसलिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना बहुत जरुरी है | अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना शहर/ राज्य का नाम चयन कर Proceed to Book Appointment पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आप मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
- ओटीपी सत्यापित करने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
- अब इसमें मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिसे आप आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको Save And Procced के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है उस तिथि का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करके ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा |
- भुगतान करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आपको आसानी से डाउनलोड करना होगा |
- अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी जिस आधार केंद्र का चयन किये है उस केंद्र पर जाकर बिना भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाएं |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें आधार कार्ड में मोबाइल