Airtel Payment Bank Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों क्या आप घर बैठे ही जीरो बैलेंस का सेविंग अकाउंट खोलने के लिए सोच रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योकि हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक अच्छा सा सेविंग अकाउंट जीरो बैलेंस खाता खोलने की सुक्षाव देंगे जिसे आप घर बैठे आसानी से खाता खोल सकते है | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के फायदे
- इस खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई जरुरत नहीं है आप अपने सुविधा अनुसार इस खाते में बैलेंस रख भी सकते है या नहीं भी |
- खाते को कंटीन्यू रूप से चालू रखने के लिए किसी भी प्रकार की कोई शुल्क देना नहीं होगा |
- आप इस खाते के मदद से बहुत ही सरल और आसान तरीके से अपने पैसो का लेनदेन कर सकते है तथा किसी भी प्रकार का बिल भुगतान के साथ – साथ मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते है |
- आप अपने खाते को एयरटेल धनंजय ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रबंधित कर सकते है |
- एयरटेल एक देश की विश्वसनीय ब्रांड है जिससे आप अपने पैसो की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त हो सकते है |
एयरटेल बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ई केवाईसी के लिए सहमति
- पासपोर्ट साइज फोटो
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता ऑनलाइन खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को Airtel Thanks Recharge & Bank Application को इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा और इसके बाद आपको Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने Airtel Zero Balance Savings Account Open करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- अब इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए आपको वीडियो केवाईसी के माध्यम से अपने खाते को ई केवाईसी जरूर करना होगा |
- उसके बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड देखने को मिल जाएगा जिसके मदद से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा | एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?