Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है की आधार कार्ड हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है और आधार कार्ड पहचान के साथ – साथ और भी कई सरकारी योजना में इस्तेमाल किया जाता है और आज के समय में आधार कार्ड में हर चीज अपडेट करना जरुरी है इसी तरह से मोबाइल नंबर लिंक करवाना जरुरी है | आज भी ऐसे लोग है जो की

Aadhar Card Me Mobile Number Link

अपना आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए प्रज्ञा केंद्र के चक्कर लगते है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा उपलब्ध कराइ है जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में किसी भी ब्राउजर को ओपन करना होगा | 
  2. उसके बाद सर्च बॉक्स में IPPB टाइप करके सर्च करना होगा फिर आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना होगा |
  3. अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे की आपको Service Request के ऑप्शन में जाना होगा और IPPB Customer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. अब यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे से आपको आधार मोबाइल अपडेट पर टिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिन कोड इत्यादि |
  6. उसके बाद एक बॉक्स दिखेगा उसके आपको I Want to Link Mobile Number लिखकर I Agree को ठीक करना होगा |
  7. फिर आपको कैप्चा कोड को भरना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  8. उसके बाद आपका रिक्वेस्ट नजदीकी के पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में चला जाएगा और वहां से एक आधार ऑपरेटर आपका एड्रेस पर आएगा फिर आपका आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर देगा |
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का चार्ज आपसे 50 रु लिया जाएगा |
  10. इस प्रकार से आप अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल लिंक करने का लाभ 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आवेदकों को सरकार के द्वारा बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
  3. आवेदक नागरिक बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से घर बैठे आसानी से लिंक करवा सकेंगे |
  4. अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
  5. आधार मोबाइल लिंक होने से आप पैन कार्ड आधार ई केवाईसी के माध्यम से पैन सकेंगे |
  6. आधार से सम्बंधित सेवा को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |