Aadhar Card Se Loan Kaise Len : आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?

Aadhar Card Se Loan Kaise Len

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों पैसो की अचानक जरुरत तो कभी भी पड़ सकती है लेकिन लोन पैसे की चैनल जरूरतों के समय मददगार साबित होता है | लेकिन लोन लेने की सबसे बड़ी समस्या यह होती है की लोन के आवेदन करने के लिए काफी दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है | जिसमे से कुछ तो बहुत से लोगो के पास होते ही नहीं है |

Aadhar Card Se Loan Kaise Len

इसके कारण वे लोन के लिए आवेदन नहीं कर पाते है | लेकिन आधार कार्ड एक ऐसा सामान्य दस्तावेज है जो हर एक भारतीय के पास होता ही है | ऐसे में अगर आधार कार्ड के जरिए लोन प्राप्त करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. बैंक अकाउंट पासबुक
  5. पिछले 3 या 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए योग्यता 

  1. आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना जरुरी है |
  2. लोन लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 55 साल होनी चाहिए |
  3. आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र होना जरुरी है |
  4. आवेदक के पास क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए | क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक हो तो लोन मिलने की संभावना बढ़ सकती है |
  5. आवेदक के पास एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए और उनके पास डेबिट कार्ड भी होना जरुरी है |

आधार कार्ड से लोन कैसे लें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. जैसे ही आप Loans के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो अब आपको लोन से जुडी सभी प्रकार का लोन देखने को मिलेगा |
  4. अब आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. पर्सनल लोन के ऑप्शन पर जैसे ही क्लिक करेंगे तो अब आपके सामने पर्सनल लोन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  6. अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना आधार कार्ड संख्या दर्ज करना होगा और Send OTP पर क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. जैसे की आप वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड वेरिफाई हो जाएगा |
  9. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को दर्ज करके फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन क्लिक कर देना होगा |
  10. जैसे ही आप फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका सफलतापूर्वक बैंक में आधार कार्ड लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
  11. उसके बाद बैंक विभाग के द्वारा आपका आधार कार्ड व अन्य सभी दस्तावेजों को पूर्ण रूप से जांच किया जाएगा |
  12. जांच करने के बाद अंत में आपके खाते में आधार कार्ड लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे |