SBI Yono App Se Loan Kaise Le : एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें ?

SBI Yono App Se Loan Kaise Le

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आप भी भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक है और आपका भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खुला हुआ है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है अभी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा फ्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन 8 लाख तक दिया जा रहा है | ऐसी स्थिति में आप बहुत ही सरल प्रक्रिया से एसबीआई योनो एप्लीकेशन से पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

SBI Yono App Se Loan Kaise Le

एसबीआई योनो ऐप लोन के लिए ब्याज दर 

एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दर आमतौर पर 10.5% से 14% के बिच रहती है | यह दर आपके क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि और रिपेमेंट हिस्ट्री पर निर्भर करती है | अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है | लोन अप्रूवल से पहले बैंक कुछ प्रोसेसिंग फ़ीस चार्ज करता है | यह आमतौर पर लोन अमाउंट का 1% से 2% तक हो सकता है |

एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

  1. एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से SBI Yono Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन में इस एसबीआई योनो एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
  3. ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करना होगा |
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा तो अब आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको करना होगा |
  5. अब आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
  8. अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट चयन करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. अब आपके जिस खाता में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा और अब आपको अपने खाता का चयन करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  10. उसके बाद आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना होगा और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. उसके बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को विस्तार से चेक कर लेना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  12. नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
  13. अंत में कुछ देर बाद आपके खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |