Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत अब आप केवल अपने आधार कार्ड के सहायता से घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है | इस योजना के अंतर्गत हर पात्र व्यक्ति को सालाना 5 लाख तक का फ्री इलाज मिल सकता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड के सहायता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
इन दस्तावेजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है |
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता
आयुष्मान कार्ड उन्ही लोगो को जारी किया जाता है जो योजना के लिए पात्र होते है | पात्रता निम्नलिखित आधार पर तय की जाती है :
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार
- समाज के कमजोर वर्ग
- बेघर, दिहाड़ी मजदूर और निराश्रित लोग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
सरकार पात्रता की जांच विभिन्न आर्थिक और सामाजिक मानकों के आधार पर करती है | इसके लिए सिक्युरिटी कोड और लाभार्थी सूचि जारी की जाती है जिससे यह तय किया जाता है की कौन इस योजना का लाभ उठा सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद वहां पर आपको Ayushman App लिखकर सर्च करना होगा तथा उसे डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और लॉगिन सेक्शन में जाकर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
- अब आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा इसके लिए आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
- सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा तो इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |