Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपने जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना बहुत ही जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत जरुरी होता है |

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लाभ 

  1. आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवेदकों को सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड, आधार कार्ड ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
  4. आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत ही योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से व्यक्ति को सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाएगी |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन करके Proceed to Book Appointment पर क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां ओर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना होगा |
  5. उसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
  7. ओटीपी सत्यापित करने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
  8. अब इसमें मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  10. उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. उसके बाद जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है आपको उस तिथि का चयन करना होगा |
  12. चयन करने के बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करके ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा |
  13. उसके बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
  14. अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी के जिस आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |

निष्कर्ष –

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |