Aadhar Card Me Photo Change Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक विशेष पहचान संख्या है जिसका उद्देश्य भारत के हर नागरिक की पहचान करना है | यह संख्या यूआईडीएआई के द्वारा प्रबंधित की जाती है | आधार कार्ड के माध्यम से लोगो की पहचान की जाती है जिसमे उनका नाम, पता, फोटो और बायोमेट्रिक डेटा जैसे आंख की पहचान और उंगलियों की पहचान होती है | आप अपने नजदीकी के आधार केंद्र में जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते है या अपना नामा आधार कार्ड बनवा सकते है | अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना फोटो चेंज करवाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना फोटो चेंज करवा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना फोटो ऑनलाइन चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को My Aadhar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- अब आपको यहां पर Get Aadhar का ऑप्शन मिलेगा और इसमें आपको Book an Appointment का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- अब इस पेज में आपको अपना City/Location का ऑप्शन का चयन करना होगा और उसके बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया प्पेज खुलेगा –
- अब यहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा तो अब आपको इस पेज पर Appointment Type Form को ध्यानपूर्वक भरना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पेमेंट पेज खुल जाएगा |
- अब आपको इसका पेमेंट करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करने की तिथि को सेलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपने जिस भी डेट को अपना अपॉइंटमेंट बुक किया है उस डेट को जाकर आधार सेंटर पर अपना फोटो अपडेट करवा सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना फोटो चेंज कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में फोटो चेंज कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |