Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026 : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है क्योकि आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माध्यम से अगर ऑनलाइन किसी प्रकार का कोई भी काम करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है तभी आप कोई भी काम कर पाएंगे | अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना एक सरल प्रक्रिया है जिसके लिए आपको आधार सेवा सेंटर में जाना होता है | वहां जाने पर आपको निम्न बिंदुओं का पालन करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा |
  2. आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
  3. आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा |
  4. उसके बाद आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो आपको इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
  5. फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
  7. फ़ीस का भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाया और आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है और लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक एसएमएस मिलेगा |

इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर आसानी से लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने पर आवेदकों को सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
  3. अगर आवेदक अपने आधार कार्ड में कोई नई अपडेट करवाना चाहते है तो इसके लिए आवेदक को उसके वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा |
  4. अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे, जिससे आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा |
  5. आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
  6. आधार से संबंधी सेवा को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |