Airtel Payment Bank Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों डिजिटल इंडिया के तहत एयरटेल कंपनी पेमेंट बैंक की भी सुविधा प्रदान कर रही है जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए अकाउंट ओपन करना होगा | अकाउंट ओपन करने के लिए आपको आधिकारिक ऐप का उपयोग करना होगा जिसके लिए आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड होना अनिवार्य है | अगर ऐप के अलावा अकाउंट ओपन करना चाहते है तो CSC केंद्र या एयरटेल पेमेंट बैंक शाखा से अकाउंट ओपन कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करें ?
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से Airtel Thanks App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- ओपन करने के बाद आपको “Let’s Start” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और सभी परमिशन को Allow करना होगा |
- अब लॉगिन करने के लिए मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और नीचे Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद एयरटेल थैंक्स ऐप के होम पेज पर आ जाना होगा और उसके बाद आपको Get Wallet के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको पर्सनल डिटेल्स भरना होगा जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, पिन कोड |
- उसके बाद आईडी प्रूफ सेलेक्ट करना है जैसे की पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड आदि |
- अगर आप आधार कार्ड सेलेक्ट किये है तो आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना है और नीचे दिए गए चेक बॉक्स पर टिक कर कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको mPin Create करना है जिसके मदद से एयरटेल थैंक्स ऐप में लॉगिन करना है |
- mPin को दर्ज करने के बाद नीचे फिर उसी पिन को कन्फर्म करना है और उसके बाद आपको Done के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद Sucessful Wallet Open हो गया है, इसके बाद explore के बटन पर क्लिक करके होम पेज पर आ जाना है |
- होम पेज पर Upgrade Account के ऑप्शन पर क्लिक करके Let’s Start के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आधार कार्ड नंबर और पैन नंबर दर्ज करना है और चेक बॉक्स में टिक करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज कर नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद एक सेल्फी लेना है और उसके बाद आपका कुछ डिटेल्स ले लेगा जिसमे कुछ डिटेल्स को फील करना होगा |
- उसके बाद नीचे Corresponding एड्रेस में अगर ID Proof पर Same है तो yes पर टिक कर सबमिट कर देना है और नहीं है तो No पर टिक कर करेक्ट एड्रेस दर्ज करके सबमिट कर देना है |
- उसके बाद आपको नॉमिनी डिटेल्स को दर्ज करना होगा और उसके बाद Video KYC करने के लिए Schedule Now पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको Now बटन पर क्लिक करना है और उसके बाद एक एजेंट कनेक्ट हो जाएगा जो आपसे कुछ डिटेल्स मागेगा जिसे आपको बताना होगा |
- वीडियो केवाईसी करते समय कुछ जरुरी दस्तावेज पास में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, सादा पेपर और एक पेन होना चाहिए जिस पर सिग्नेचर कर सके |
- उसके बाद आपका अकाउंट ओपन हो जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | अगर आप लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |