Aadhar Card Se Loan Kaise Le : आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?

Aadhar Card Se Loan Kaise Le

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में डिजिटल केवाईसी और आधार वेरिफिकेशन के कारण लोन लेना पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है | अब लोग ऑनलाइन सिर्फ अपने मोबाइल और आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

जब किसी को मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, यात्रा, बिजनेस या पर्सनल जरुरत के लिए तुरंत पैसे चाहिए तो अगर आपके पास सिर्फ आधार कार्ड है और आपको तुरंत लोन चाहिए तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Se Loan Kaise Le

आधार कार्ड लोन क्या है ? 

आधार कार्ड लोन एक तरह का पर्सनल लोन होता है जिसमे आधार कार्ड आपके मुख्य पहचान दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | बैंक और NBFC आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन करके आपकी पहचान तुरंत सत्यापित कर लेते है | इससे लोन प्रक्रिया बहुत आसान और तेज हो जाती है | कई मामलों में लोन कुछ मिनटों में अप्रूव हो जाता है और पैसा 24 घंटे के अंदर आपके बैंक खाते में आ जाता है |

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. बैंक खाता पासबुक
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए |
  2. लोन लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल एवं अधिकतम आयु 60 साल तक होनी चाहिए |
  3. आवेदक का किसी भी बैंक में नाम ख़राब नहीं होना चाहिए और आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए |
  4. आधार कार्ड से लोन लेने वाले आवेदक का मासिक वेतन 15 हजार होना चाहिए और आवेदक का क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए |

आधार कार्ड से लोन कैसे लें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को सम्बंधित बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी निजी जानकारी जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पैन नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि जानकारी को भरना होगा |
  4. सभी जानकारी को भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. अब आपको आगे बढ़ने के लिए नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको लोन की राशि का चयन करना होगा |
  7. अब बैंक के द्वारा आपकी पात्रता की जांच की जाएगी अगर आप इस लोन के लिए पात्र होंगे तो तत्काल ही आपका लोन मंजूर कर दिया जाएगा |
  8. लोन मंजूरी के बाद कुछ ही घंटो में लोन की राशि आपके बैंक खाते में स्थानांतरण कर दिया जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |