Yono SBI Personal Loan Kaise Len
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की योनो एसबीआई से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आप भी भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक है और आपका भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खुला हुआ है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है | अभी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा फ्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन 8 लाख तक का दिया जा रहा है | ऐसी स्थिति में आप बहुत ही सरल प्रक्रिया से एसबीआई योनो एप्लीकेशन से पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई योनो से लोन लेने के लिए पात्रता
- एसबीआई योनो से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 58 साल तक होनी चाहिए |
- अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक है तो आपको बेहतर ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होगी | जिनका स्कोर कम होता है उन्हें या तो लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है या फिर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है |
- अगर आपका पहले से एसबीआई बैंक में खाता है तो लोन प्रक्रिया और भी तेज और आसान हो जाएगी | अगर आपका अकाउंट एसबीआई में नहीं है तो आपको एसबीआई बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा |
- लोन तभी मिलता है जब बैंक को भरोसा हो की आप समय पर ईएमआई चूका सकेंगे | इसके लिए आपकी नियमित आय होनी जरुरी है | आप सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट या इनकम, टैक्स रिटर्न दिखाकर अपनी आय का प्रमाण दे सकते है |
योनो एसबीआई से पर्सनल लोन कैसे लें ?
- योनो एसबीआई से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और वहां से आपको SB Yono App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और यूजर नाम, पासवर्ड को डालकर लॉगिन कर लेना होगा |
- अब आपको इस ऐप में Loan का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उपलब्ध लोन के ऑप्शन में से आपको Personal Loan के ऑप्शन का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी जानकारी को सही से भरना होगा अब आपको लोन राशि और समय अवधी का चयन करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
- आवेदन को सबमिट करना होगा और उसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |
- अगर आपने फॉर्म में सब कुछ सही से भरा है तो जल्द ही आपको लोन अप्रूवल का मैसेज आ जाएगा और लोन की राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी |
एसबीआई योनो से लोन लेने का ब्याज दर और प्रोसेसिंग शुल्क
एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दर आमतौर पर 10.5% से 14% के बिच रहती है | यह दर आपके क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि और रिपेमेंट हिस्ट्री पर निर्भर करता है | अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है | लोन अप्रूवल से पहले बैंक कुछ प्रोसेसिंग फ़ीस चार्ज करता है | आमतौर पर लोन अमाउंट का 1% से 2% तक हो सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |