Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | अगर आप अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है भीआज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक स्वास्थ्य बिमा कार्ड है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो और असहाय लोगो के लिए सस्ती और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है | आयुष्मान कार्ड हमें अच्छी तरह से सुरक्षित करता है और हमें अस्पतालों में सस्ती उपचार सुविधांए उपलब्ध कराता है |
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता
- परिवार का आधार कार्ड होना आवश्यक है |
- परिवार का वार्षिक आय रूपए 10 लाख से कम होना चाहिए |
- आयुष्मान भारत योजना से जुड़े गरीबी रेखा के अनुसार योजना के लक्ष्य जनसंख्या के आधार पर तय किए गए है |
- लाभुक के पास राशन कार्ड होना चाहिए |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के PMJAY पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको मांगी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की राज्य का नाम, मोबाइल नंबर, लिंग और ईमेल आईडी इत्यादि यह सभी भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register/Sign के ऑप्शन पर क्लिक कर लॉगिन कर लेना है |
- अब आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने आपके गांव के लाभार्थियों की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना सर्च करना है और व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब यहां आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत कार्ड बना सकते है, इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ब्लॉक और गांव का नाम |
- उसके बाद Authenticate के ऑप्शन पर क्लिक कर ओटीपी को सेलेक्ट कर Get OTP पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड Approved हो जाएगा और आप अपन आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है | इस तरह आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ ले सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक फ्री इलाज का लाभ ले सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करे |