PM Kisan Yojana Ka Paisa Check Kare : पीएम किसान योजना का पैसा चेक करें ?

PM Kisan Yojana Ka Paisa Check Kare

-+हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम किसान योजना का पैसा चेक कैसे करें | दोस्तों पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार के द्वारा किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है | इस योजना की शुरुआत 2019 में की गईथी | इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानो को प्रतिवर्ष 6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है | यह राशि 2000 की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते में भेजी जाती है |

PM Kisan Yojana Ka Paisa Check Kare

पीएम किसान योजना क्या है ? 

पीएम किसान योजना किसानो की आय बढ़ाने और कृषि संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है | इस योजना के माध्यम से किसानो को बिच, खाद, कृषि उपकरण तथा अन्य कृषि कार्यो के लिए आर्थिक सहयोग मिलता है | योजना का लाभ सीधे किसानो के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है |

पीएम किसान योजना के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. मोबाइल नंबर
  4. बैंक खाता पासबुक
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम किसान योजना का पैसा चेक कैसे करें ?

अगर आप पीएम किसान योजना का पैसा ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. प्रधानमंत्री किसान योजना का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आने के लिए आपको “Beneficiary Status” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आपको अपने Registration Number दर्ज करना होगा |
  3. अगर पंजीकरण संख्या नहीं पता है तो “Know your Registration Number” के ऑप्शन पर क्लिक करके मोबाइल नंबर के सहायता से प्राप्त करना है |
  4. पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड को भरना होगा और उसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना है और सत्यापन करना होगा |
  5. सत्यापन पूरा होने के बाद आपको अपने स्क्रीन पर पीएम किसान योजना की पूरी जानकारी दिखाई देगी |
  6. उसके बाद यहां पर आपको अपनी क़िस्त की स्थिति, भुगतान की तारीख और बैंक खाते में पैसा जमा होने की जानकारी देख सकते है |
  7. अगर भुगतान सफलतापूर्वक हो गया है तो Payment Success दिखाई देगा |
  8. अगर कोई समस्या है तो ई केवाईसी, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी की जांच करना है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से प्रधानमंत्री किसान योजना का पैसा चेक कर सकते है |

अगर आपकी क़िस्त नहीं आई है तो आप अपने आधार कार्ड नंबर, बैंक खाते और ई केवाईसी की स्थिति अवश्य जाचें | किसी भी समस्या के लिए आप पीएम किसान हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम किसान योजना का पैसा चेक कैसे करें | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानो के लिए एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है | यह योजना किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी कृषि गतिविधियों को मजबूत बनाने में मदद करती है तथा उनकी आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है |