Aadhar Card Se Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में डिजिटल केवाईसी और आधार वेरिफिकेशन के कारण लोन लेना पहले के तुलना में बहुत आसान हो गया है | अब लोग ऑनलाइन सिर्फ अपने मोबाइल और आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में लोन के लिए आवेदन कर सकते है | जब किसी को मेडिकल इमरजेंसी, यात्रा, पढाई, बिजनेस या पर्सनल जरुरत के लिए तुरंत पैसे चाहिए तो आप आधार कार्ड से लोन ले सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड लोन क्या है ?
आधार कार्ड लोन एक तरह का पर्सनल लोन होता है जिसमे आधार कार्ड आपके मुख्य पहचान दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | बैंक और एनबीएफसी आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन करके आपकी पहचान तुरंत सत्यापित कर लेते है | इससे लोन प्रक्रिया बहुत आसान और तेज हो जाती है | कई मामलों में लोन कुछ ही मिनटों में अप्रूव हो जाता है और पैसा 24 घंटे के अंदर आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है |
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है इसलिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए योग्यता
- आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए |
- लोन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल एवं अधिकतम आयु 60 साल होना चाहिए |
- आधार कार्ड से लोन लेने वाले आवेदक का सिबिल स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए और आवेदक का मासिक वेतन 15 हजार होना चाहिए |
- आवेदक का किसी भी बैंक में नाम ख़राब नहीं होना चाहिए और आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?
- आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को सम्बंधित बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपनी जानकारी जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, पैन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अब आगे बढ़ने के लिए नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको लोन की राशि का चयन करना होगा |
- उसके बाद बैंक के द्वारा आपकी पात्रता की जांच की जाएगी और अगर आप इस लोन के लिए पात्र होंगे तो तत्काल ही आपका लोन मंजूर कर दिया जाएगा |
- लोन मंजूरी के बाद कुछ ही घंटो में लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार इस बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |