Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026 : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करे | दोस्तों आधार कार्ड भारत के नागरिको के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान है इसमें दर्ज मोबाइल नंबर का उपयोग ओटीपी प्राप्त करने, आधार से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने, बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं में पहचान सत्यापन के लिए किया जाता है | अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आधार विभाग के ऑफिशियल UIDAI पोर्टल पर जाना होगा |
  2. पोर्टल पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है और और अब आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  3. उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  4. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  5. उसके बाद आपको अपडेट आधार पर क्लिक करना है |
  6. अब आपको अपना नाम और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है एवं नीचे मोबाइल नंबर लिंक ऑप्शन पर क्लिक करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  7. क्लिक करने के बाद आपका सभी जानकारी पूर्णतः देखने को मिल जाएगा जिनमे आपको अपने सभी जानकारी को चेक कर लेना है और Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  8. उसके बाद आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और अब आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
  9. अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  10. उसके बाद आपको अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करना है और गेट डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. क्लिक करने के बाद आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र का नाम और एड्रेस देखने को मिल जाएगा |
  12. अब आपको Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय का चयन करना है |
  13. उसके बाद आपको निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर देना है |
  14. निर्धारित शुल्क भुगतान करने के बाद आपका सफलतापूर्वक Link Mobile Number With Aadhar Card के अंतर्गत आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ 

  1. आधार कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए ओटीपी सीधे आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है |
  2. आधार डाउनलोड, अपडेट स्टेटस और अन्य सेवाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है |
  3. कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं में आधार सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर उपयोगी होता है |
  4. आधार कार्ड से जुडी गतिविधियों की जानकारी और ओटीपी आपके मोबाइल पर मिलने से सुरक्षा बेहतर होती है |
  5. ई केवाईसी और पहचान सत्यापन से जुडी कई सेवाओं का उपयोग करना आसान हो जाता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |