Google Pay Se Personal Loan Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों गूगल पे से पर्सनल लोन लेने की सुविधा उन पात्र यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकती है जिन्हे ऐप में लोन का ऑफर दिखाई देता है |
इसके माध्यम से यूजर अपनी जरुरत के अनुसार पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है | लोन की मंजूरी, ब्याज दर, लोन की राशि, प्रोसेसिंग फ़ीस और भुगतान की शर्ते संबंधित लेंडिंग पार्टनर द्वारा तय की जाती है | अगर आप भी गूगल पे से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

गूगल पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय का प्रमाण
- पते का प्रमाण
- बैंक अकाउंट
गूगल पे से लोन लेने के लिए पात्रता
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक को लेंडर द्वारा निर्धारित न्यूनतम उम्र की शर्त पूरी करनी होगी |
- आवेदक के पास वैध केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए और वैध पैन कार्ड की आवश्यकता हो सकती है |
- लोन लेने वाले आवेदक के पास नियमित और पर्याप्त आय का स्रोत होना चाहिए |
- सक्रिय बैंक खाता और सही बैंकिंग जानकारी जरुरी हो सकती है |
- लेंडर आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री और रीपेमेंट रिकॉर्ड की जांच कर सकते है |
गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से Google Pay Application को इंस्टॉल कर लेना है |
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से गूगल पे एप्लीकेशन में लॉगिन हो जाना है और बैंक लिंक कर लेना है |
- अगर आप पहले से ही गूगल पे एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहे है तो सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से गूगल पे ऐप को अपडेट कर लेना है |
- उसके बाद आपको गूगल पे एप्लीकेशन के डैशबोर्ड में ही आपको Loan Apply का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आप जिस कंपनी से गूगल पे के जरिए पर्सनल लोन लेना चाहते है उस कंपनी का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने पर्सनल लोन के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक गूगल पे एप्लीकेशन से पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
- आवेदन होने के बाद आपके बैंक खाते में गूगल पे एप्लीकेशन से पर्सनल लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |
- अब इस लोन राशि के मदद से आप अपने जरुरत को पूरा कर सकते है लेकिन उनकी जो निर्धारित ईएमआई बनेंगे वह आपको समय पर चुकाना होगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |