Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों भारत सरकार के द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश के करोडो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर साल 5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बिमा उपलब्ध कराती है | इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में फ्री इलाज करा सकते है | अगर आपका नाम आयुष्मान भारत की पात्रता सूचि में शामिल है तो आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड एक डिजिटल हेल्थ कार्ड है जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जारी किया जाता है | इस कार्ड के सहायता से पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख तक का कैशलेस इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी हॉस्पिटल में मिलता है | इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को महंगे इलाज के खर्च से राहत देना और सभी नहारिको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है |
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान संबंधी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- लाभार्थी का नाम आयुष्मान भारत की पात्र लाभार्थी सूचि में होना चाहिए और परिवार की पहचान निर्धारित सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर होनी चाहिए |
- आधार कार्ड पहचान और ई केवाईसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है |
- परिवार के सदस्यों का सत्यापन उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार किया जाता है |
- पात्र व्यक्ति योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले यह जांचना जरुरी है की आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की पात्रता लाभार्थी सूचि में है या नहीं और उसके बाद आधार कार्ड के माध्यम से ई केवाईसी करके कार्ड बनाया जा सकता है |
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधिकारिक आयुष्मान भारत पोर्टल पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन / सत्यापन करना है |
- अब आपको अपना राज्य चुनकर आधार कार्ड या उपलब्ध अन्य जानकारी से अपना नाम खोजना होगा और लाभार्थी का नाम मिलने पर ई केवाईसी का ऑप्शन चुनना होगा |
- उसके बाद आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी या उपलब्ध Aadhar Authentication से पहचान सत्यापित करना है |
- उसके बाद मांगी गई जानकारी पूरा करना है और आवश्यक होने पर फोटो / दस्तावेज अपलोड करना होगा |
- ई केवाईसी पूरा होने के बाद आवेदक का सत्यापन किया जाता है और उसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट किया जा सकता है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
आयुष्मान कार्ड बनाने का लाभ
- आयुष्मान कार्ड से परिवार हर साल 5 लाख तक का फ्री इलाज सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार |
- देश के हजारो एम्पैनल्ड हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा मिलती है |
- भर्ती, ऑपरेशन, दवाइयां और जांच का खर्च योजना के अंतर्गत और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिको और बच्चो को विशेष स्वास्थ्य सुविधा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |